ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

जनजातीय विरासत पर ऑनलाइन क्विज, बूंदी में 142 प्रतिभागियों ने आजमाया ज्ञान

जनजातीय गौरव दिवस पर राजकीय महाविद्यालय बूंदी की पहल, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा सहित जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों को दी जाएगी पुष्पांजलि

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
जनजातीय विरासत पर ऑनलाइन क्विज, बूंदी में 142 प्रतिभागियों ने आजमाया ज्ञान
जनजातीय विरासत पर ऑनलाइन क्विज, बूंदी में 142 प्रतिभागियों ने आजमाया ज्ञान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय बूंदी की ओर से ऑनलाइन क्विज ‘नो योर ट्राइब-नो योर हेरिटेज’ आयोजित की गई। जनजातीय कला, संस्कृति, विरासत और इतिहास पर केंद्रित इस प्रश्नोत्तरी में 142 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बूंदी के अलावा जयपुर और कोटा के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

महाविद्यालय प्राचार्य राहुल सक्सेना ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को जनजातीय विरासत तथा स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदायों के योगदान से परिचित कराना था। क्विज आयोजन समिति प्रभारी महेंद्र कुमार मीणा के अनुसार इसमें जिले के राजकीय एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों और आईटीआई के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

नोडल अधिकारी डॉ. दिलीप राठौड़ ने आयोजन समिति और प्रतिभागियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की रिपोर्ट, फोटो और विवरण भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के वेब पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों की श्रृंखला के समापन पर 15 नवंबर को महाविद्यालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा और अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: