बूंदी।जेसीआई बूंदी ऊर्जा की ओर से सदस्यों के लिए वित्तीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन एक निजी रेस्टोरेंट में किया गया। सेमिनार में चंद्रेश रावका ने सदस्यों को वित्तीय प्रबंधन, बचत और निवेश से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
चंद्रेश रावका ने वित्तीय योजना तैयार करने, आय एवं बचत के उचित प्रबंधन, म्यूचुअल फंड तथा निवेश के विभिन्न साधनों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वित्तीय योजना बनाना और निवेश से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लेना जरूरी है।
सेमिनार के दौरान सदस्यों ने वित्तीय विषयों से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। रावका ने सवालों के जवाब सरल एवं व्यावहारिक तरीके से देते हुए सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। संवादात्मक सत्र के माध्यम से सदस्यों को व्यक्तिगत वित्तीय योजना और भविष्य के लिए वित्तीय रूप से जागरूक रहने से जुड़ी उपयोगी जानकारी मिली।
कार्यक्रम में क्लस्टर मैनेजर धर्मवीर शेखावत भी मौजूद रहे। जेसीआई बूंदी ऊर्जा की अध्यक्ष जेसी अंकिता नुवाल सहित ख्याति भंडारी, अनुकृति विजय, नेहा मंत्री, नेहा शर्मा, सोनल नुवाल, एकता जैन, कृष्णा श्रृंगी, रानू खंडेलवाल, उमा माहेश्वरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर जेसीआई बूंदी ऊर्जा की ओर से चंद्रेश रावका एवं धर्मवीर शेखावत का वित्तीय जागरूकता सत्र के लिए आभार व्यक्त किया गया।
