ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

बूंदी में राम की भव्य सवारी, रावण-कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले दहन

कुंभा स्टेडियम में राम-रावण युद्ध का मंचन, आतिशबाजी के बीच गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में राम की भव्य सवारी, रावण-कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले दहन
बूंदी में राम की भव्य सवारी, रावण-कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले दहन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

बूंदी। विजयादशमी पर शहर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर परिषद के तत्वावधान में आयोजित दशहरा उत्सव में सजी-धजी बग्गियां, एक दर्जन से अधिक धार्मिक झांकियां, पंजाबी ढोल, बैंड-बाजे और भजनों की स्वर लहरियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के कुंभा स्टेडियम पहुंचने पर राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में रावण, कुंभकरण तथा मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन किया गया। आतिशबाजी और जय श्रीराम के जयकारों के बीच इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी जुटे।

शोभायात्रा का शुभारंभ रामप्रकाश टॉकीज के पास विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यहां से यात्रा बालचंद पाड़ा, सूरज जी का बड़, रावला चौक, नहर का चौहटा, तिलक चौक, सदर बाजार, चौमखा बाजार, चौगान दरवाजा, सब्जी मंडी रोड, सूर्यमल मिश्रण चौराहा और लंका गेट रोड होते हुए लंक विजेश्वर बालाजी मंदिर पहुंची। यहां आरती के बाद शोभायात्रा अंबेडकर सर्किल के रास्ते कुंभा स्टेडियम पहुंची। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। बुलबुल के चबूतरे पर सुंदरकांड मानस मंडल की ओर से भगवान श्रीराम की आरती की गई।

शोभायात्रा में सजी-धजी बग्गियों में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप विराजमान थे। एक अन्य बग्गी में राम-रावण युद्ध का दृश्य दर्शाया गया। राधा-कृष्ण, हनुमानजी, ऋषि-मुनियों, राम दरबार और शिव परिवार सहित एक दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पंजाबी ढोल, बैंड-बाजे और मस्क बैंड की धुनों के बीच श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। ‘रामजी की निकली सवारी’, ‘झूम रहा सारा संसार’ और ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से शहर के प्रमुख बाजार गूंजते रहे। शोभायात्रा में नगर परिषद के पार्षद श्वेत वस्त्र और सिर पर भगवा साफा पहनकर शामिल हुए।

कुंभा स्टेडियम में पहुंचने पर भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का जीवंत मंचन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कलाकारों को शस्त्र भेंट किए। इसके बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। आतिशबाजी के बीच लोगों ने विजयादशमी के पर्व का उत्सव मनाया।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि आयोजन के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव रहे, जबकि अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने की। सभापति भरत शर्मा, दशहरा महोत्सव समिति अध्यक्ष दिलीप सिंह राजावत और नगर परिषद के पार्षदों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा साफा पहनाकर स्वागत किया।

शोभायात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी, पार्षद विशाल शर्मा, रंजना जोशी, अंजू बाला श्रृंगी, प्रियंका मुंदड़ा, उमा जांगिड़, संध्या रावल, किरण हाड़ा, मोहन कराड़, राजेंद्र हाड़ा, तुषार पारीक, पप्पू बेरवा, गौरव भटनागर, पेंशु सिंह, संस्कृति जैन, प्रीति गोचर, मोनिका बिरला, शैलेश सोनी, मनोज गुर्जर, रोहित बेटेगी, अंकुर जैन, मनोज गौतम, चेतन पंचोली, बंटी पंचोली, अभय चतुर्वेदी, दिनेश पांचाल, आशीष प्रजापत, अनिल जांगिड़ और रिंकू शर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: