ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बूंदी में विजयवर्गीय समाज का पहला दीपावली मिलन समारोह, खेल प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

‘अग्नि फेरा’ खेल रहा आकर्षण का केंद्र, वर्षभर सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में विजयवर्गीय समाज का पहला दीपावली मिलन समारोह, खेल प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
बूंदी में विजयवर्गीय समाज का पहला दीपावली मिलन समारोह, खेल प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा, बूंदी की ओर से बालचंद पाड़ा स्थित बड़ा रामद्वारा में प्रथम दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समाजबंधुओं ने दीपावली की खुशियां साझा कीं और आपसी मेलजोल, एकता व सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

समाज अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर विजय और महिला अध्यक्ष शालिनी विजय ने बताया कि समारोह का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार दिनेश विजयवर्गीय ने श्री रामचरण जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान आयोजित मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं में समाज के सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया। ‘अग्नि फेरा’ खेल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

प्रतियोगिता में गुड़िया विजय, धीरज विजय, अंजू विजय, पंकज विजय, ममता विजय और मुकुल विजय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशीष विजय, संध्या विजय, शिखा विजय, अमित विजय, मीनाक्षी विजय और पुष्पेन्द्र विजय की टीम दूसरे स्थान पर रही। लकी ड्रा में गुड़िया विजय विजेता रहीं।

समारोह में समाजजनों ने आपसी सहयोग और एकजुटता को मजबूत करने के लिए वर्षभर विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का सामूहिक निर्णय लिया। कार्यक्रम का संचालन शालिनी विजय और डॉ. प्रभाकर विजय ने किया। अंत में महिला सचिव गुड़िया विजय और आशीष विजय ने अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार जताया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: