ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बूंदी में आज से शुरू होगा ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’

17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, नवल सागर पर आज शाम सामूहिक दीप प्रज्वलन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में आज से शुरू होगा ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’
बूंदी में आज से शुरू होगा ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 17 सितंबर। जिले में जनसेवा, सामाजिक सरोकार और सुशासन की भावना को मजबूत करने तथा आमजन, किसानों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित होंगी।

अभियान के सुचारू संचालन एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए जिले में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद बूंदी तथा शहरी क्षेत्रों के लिए नगर परिषद आयुक्त को प्रभारी बनाया गया है। वहीं उपखंड स्तर पर संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी होंगे।

नवल सागर पर होगा सामूहिक दीप प्रज्वलन

अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। बूंदी शहर के नवल सागर पर शाम 7 बजे सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित परिवारों की ओर से अपने घरों पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

इसी दिन ब्लड सेंटर राजकीय चिकित्सालय सहित चिन्हित केंद्रों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे। वहीं 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जिले के स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

अलग-अलग तिथियों पर होंगे कार्यक्रम

अभियान के तहत 2 अक्टूबर को ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत स्वच्छता गतिविधियां आयोजित होंगी। 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में 19 से 25 सितंबर तथा शहरी क्षेत्रों में 8 से 16 अक्टूबर तक ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में आमजन को विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं 25 से 27 सितंबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा सहयोगिनियों का अभिनंदन किया जाएगा।

युवाओं के लिए इनोवेशन चैलेंज

1 से 15 अक्टूबर तक ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ आयोजित होगा। इसके माध्यम से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा 24 सितंबर और 11 अक्टूबर को ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: