ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

बूंदी में 17 सितंबर से ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’, तीन संस्थानों में रक्तदान शिविर

गर्भवती महिलाओं को जरूरत के समय उपलब्ध कराया जाएगा एकत्रित रक्त, आमजन से अधिकाधिक रक्तदान की अपील

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में 17 सितंबर से ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’, तीन संस्थानों में रक्तदान शिविर
बूंदी में 17 सितंबर से ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’, तीन संस्थानों में रक्तदान शिविर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देशानुसार बूंदी जिले में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से 17 सितंबर को शहर के तीन प्रमुख संस्थानों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

तीन स्थानों पर होंगे रक्तदान शिविर

चिकित्सा विभाग के अनुसार 17 सितंबर को राजकीय महाविद्यालय बूंदी, रेडक्रॉस भवन और ब्लड सेंटर राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में चिकित्सा संस्थानों के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम, 104 एवं 108 एंबुलेंस के चालक-कर्मचारी तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य रक्तदान करेंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से भी शिविरों में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। आगामी एक माह के दौरान जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

गर्भवती महिलाओं को मिलेगा जरूरत के समय रक्त

सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने बताया कि शिविरों में एकत्रित रक्त को जिला चिकित्सालय बूंदी सहित जिले के अन्य चिकित्सा संस्थानों में भर्ती होने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरत के समय रिप्लेसमेंट फ्री रक्त के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रसव के दौरान रक्त की आवश्यकता वाली महिलाओं को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में इन शिविरों से मदद मिलेगी। चिकित्सा विभाग का उद्देश्य अभियान के दौरान अधिक से अधिक रक्त संग्रहित कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: