ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

जिला कलेक्टर ने किया विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 के पोस्टर का विमोचन, युवाओं से प्रश्नोत्तरी में अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बूंदी के युवाओं को मिलेगा सपनों को साकार करने का राष्ट्रीय मंच

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
जिला कलेक्टर ने किया विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 के पोस्टर का विमोचन, युवाओं से प्रश्नोत्तरी में अधिकाधिक सहभागिता की अपील
जिला कलेक्टर ने किया विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 के पोस्टर का विमोचन, युवाओं से प्रश्नोत्तरी में अधिकाधिक सहभागिता की अपील
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 15 सितंबर। जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत पोर्टल परजिले के युवाओं के लिए आयोजित विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद(VBYLD ) के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान कार्यक्रम के उद्देश्य, महत्व और युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों को लेकर चर्चा हुई। जिला कलेक्टर यादव ने उक्त कार्यक्रम के महत्व एवं लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि यह युवाओं को केवल प्रतियोगिता का अवसर नहीं देता, बल्कि उनकी सोच, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को बड़े राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से प्रश्नोत्तरी में अधिकाधिक संख्या में पंजीकरण कर सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

इस अवसर पर माय भारत से जुड़े भूपेन्द्र योगी, रामेष्ट युवा मंडल अध्यक्ष शिखर पंचोली, स्वयंसेवक रोहन गुर्जर, गोविंद प्रजापत एवं हनुमान सैनी मौजूद रहे। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) रमेश देव ने विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट व अन्य विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित कर पंजीकरण की प्रगति बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

कैसे करे सहभागिता:-

माय भारत से जुड़े भूपेन्द्र योगी ने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु के युवा माय भारत पोर्टल पर जाकर विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद ‘विकसित भारत क्विज’ का चयन कर निर्देश पढ़ते हुए प्रश्नोत्तरी शुरू करनी होगी। इसमें 20 प्रश्न होंगे, जिन्हें 10 मिनट में हल करना होगा तथा एक प्रतिभागी को एक ही अवसर मिलेगा। क्विज भारत की उपलब्धियों, विरासत, विकास यात्रा और विकसित भारत@2047 की परिकल्पना से जुड़े विषयों पर आधारित होगी।

जिला युवा अधिकारी अशोक कुमार मेघवाल ने बताया कि क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी आगे निबंध लेखन, जिला स्तरीय प्रस्तुतीकरण, राज्य स्तरीय चरण और अंततः राष्ट्रीय विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग तक पहुंच सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को अपने विचार एवं सुझाव देश के प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: