ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

बूंदी के युवा राष्ट्रीय मंच पर रख सकेंगे विकसित भारत के विचार

युवा नेतृत्व संवाद-2027 में 15 से 29 वर्ष के युवाओं को अवसर, क्विज से शुरू होगी चयन प्रक्रिया

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी के युवा राष्ट्रीय मंच पर रख सकेंगे विकसित भारत के विचार
बूंदी के युवा राष्ट्रीय मंच पर रख सकेंगे विकसित भारत के विचार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। देश के भविष्य को लेकर नए विचार और समस्याओं के व्यावहारिक समाधान रखने वाले बूंदी के युवाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा विभिन्न चयन चरणों में भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत कर सकेंगे।

मेरा युवा भारत केंद्र की ओर से गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला युवा अधिकारी अशोक कुमार मेघवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और नवाचार को विकसित भारत-2047 की परिकल्पना से जोड़ना है। उन्होंने युवाओं से माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

क्विज, निबंध और प्रस्तुतीकरण से होगा चयन

मेघवाल ने बताया कि चयन प्रक्रिया विकसित भारत प्रश्नोत्तरी से शुरू होगी। इसमें चयनित प्रतिभागी निबंध चुनौती, जिला स्तरीय प्रस्तुतीकरण और राज्य स्तरीय चरणों में आगे बढ़ेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को विशेषज्ञों, केंद्रीय अधिकारियों और मंत्रियों के समक्ष विचार रखने का अवसर मिलेगा। अंतिम रूप से चयनित प्रतिभागी प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत कर सकेंगे।

पिछले आयोजन का अनुभव साझा किया

गत वर्ष आयोजन के माध्यम से प्रधानमंत्री के साथ संवाद करने वाले शिक्षक दीपक शर्मा ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने चयन के विभिन्न चरणों की जानकारी देते हुए युवाओं को विचार स्पष्ट, मौलिक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रोहिल कुमार कट्टा, भूपेन्द्र योगी, स्वयंसेवक रोहन गुर्जर, गोविंद प्रजापत, हनुमान सैनी और नैतिक शर्मा सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: