ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

युवाओं के सपनों और संकल्पों से बनेगा विकसित भारत, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान

बूंदी में जिलास्तरीय विकसित भारत युवा संवाद आयोजित; एसआईआर, मतदाता सूची, नागरिक अधिकारों और खेलों में रोजगार की संभावनाओं पर हुई चर्चा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
युवाओं के सपनों और संकल्पों से बनेगा विकसित भारत, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान
युवाओं के सपनों और संकल्पों से बनेगा विकसित भारत, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

विकसित भारत का सपना केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि युवाओं के विचारों, संकल्पों और सक्रिय भागीदारी से साकार होगा। युवा देश का भविष्य होने के साथ वर्तमान में भी राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यह बात नगर परिषद सभापति भरत शर्मा ने शुक्रवार को डीसीआई करियर इंस्टीट्यूट में आयोजित जिलास्तरीय विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम में कही।

माय भारत केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र, मतदाता जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर मंथन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी अशोक कुमार मेघवाल ने की। यूथ आइकॉन दीपक शर्मा, स्पोर्ट्स आइकॉन सुदर्शन मीणा और संस्थान निदेशक हनुमान नागर मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। माय भारत पंजीकरण डेस्क के माध्यम से युवाओं को पंजीकरण प्रक्रिया और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि भरत शर्मा ने अपने राजनीतिक सफर, व्यक्तिगत उपलब्धियों और जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

एसआईआर और मतदाता सूची की दी जानकारी

जिला युवा अधिकारी अशोक कुमार मेघवाल ने माय भारत के उद्देश्यों, युवा सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। यूथ आइकॉन दीपक शर्मा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), मतदाता सूची के महत्व, निर्वाचन प्रक्रिया, नागरिक अधिकारों एवं दायित्वों तथा दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए लोकतंत्र में जागरूक नागरिक की भूमिका समझाई।

खेलों में रोजगार की संभावनाएं बताईं

राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स पदक विजेता सुदर्शन मीणा ने अपने खेल जीवन के संघर्ष, उपलब्धियों और खेलों के माध्यम से रोजगार हासिल करने तक के अनुभव साझा किए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की खेल प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के पोस्टर का विमोचन किया गया और युवाओं से इसमें अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को लोकतांत्रिक शपथ भी दिलाई गई। संस्थान निदेशक हनुमान नागर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: