ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

विश्वकर्मा दिवस पर सवैतनिक अवकाश देने की अपील, श्रम विभाग ने जारी किया पत्र

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
विश्वकर्मा दिवस पर सवैतनिक अवकाश देने की अपील, श्रम विभाग ने जारी किया पत्र
विश्वकर्मा दिवस पर सवैतनिक अवकाश देने की अपील, श्रम विभाग ने जारी किया पत्र
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी में 17 सितंबर को श्रमिकों को त्योहार मनाने के लिए अवकाश देने की अपील

बूंदी, 15 सितंबर। विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर जिले के श्रमिक अपने प्रमुख त्योहार को उल्लास और उत्साह के साथ मना सकें, इसके लिए श्रम विभाग ने औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से 17 सितंबर को सवैतनिक अवकाश घोषित करने की अपील की है।

श्रम कल्याण अधिकारी ने जिले के प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों और वाणिज्यिक संस्थानों के नियोजकों से अपील करते हुए कहा कि विश्वकर्मा दिवस श्रमिक वर्ग के लिए विशेष महत्व रखता है। श्रमिक इस पर्व को सद्भावना और हर्षोल्लास के साथ मना सकें, इसके लिए उन्हें सवैतनिक अवकाश दिया जाना चाहिए।

श्रम विभाग की ओर से जिले के विभिन्न उद्योगों के मुख्य प्रबंधकों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। पत्र के माध्यम से नियोजकों तथा लोक क्षेत्र के स्टेट पब्लिक अंडरटेकिंग (एसपीयू) प्रतिष्ठानों से भी 17 सितंबर को सवैतनिक अवकाश घोषित करने की अपेक्षा की गई है।

प्रमुख औद्योगिक इकाइयों को भेजा पत्र

श्रम विभाग ने गोदरेज प्राइवेट लिमिटेड, ग्राम उलेड़ा, अडानी विल्मर प्राइवेट लिमिटेड, मंगलम ग्लोबल इंटरप्राइजेज लिमिटेड, रामगंज बालाजी (NH-52), वरुण बेवरेज लिमिटेड प्लांट कापरेन और सोयुग प्राइवेट लिमिटेड जरखोदा सहित जिले की अन्य औद्योगिक इकाइयों एवं प्रतिष्ठानों के प्रबंधकों को पत्र भेजा है।

विभाग का उद्देश्य है कि विश्वकर्मा दिवस पर श्रमिकों को अपने परिवार और समाज के साथ त्योहार मनाने का पर्याप्त अवसर मिल सके। अधिकारियों ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों से श्रमिक हित में इस अपील पर सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा की है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: