नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी
बूंदी। नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 24 से निर्दलीय प्रत्याशी मनसोर मीणा ने कांग्रेस प्रत्याशी कांता मीणा के समर्थन में अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मीणा समाज के वरिष्ठ लोगों की समझाइश के बाद मनसोर मीणा निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पहुंचे और नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी की।
नामांकन वापसी में मीणा समाज के संरक्षक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आनंदी लाल मीणा की अहम भूमिका रही। इस दौरान विधायक हरिमोहन शर्मा, पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा, नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष टीकम जैन, पूर्व उपप्रधान रामस्वरूप मीणा और कमलेश मीणा सहित अन्य लोगों ने भी मनसोर मीणा से बातचीत कर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में नामांकन वापस लेने के लिए समझाइश की।
