ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बूंदी में जल परियोजनाओं को गति देने के निर्देश, पेयजल योजनाएं जल्द पूरी करने पर जोर

जल संचय-जल संवर्धन, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान और ईआरसीपी की समीक्षा; हिंडोली-नैनवां, गरड़दा और नवनेरा परियोजनाओं पर फोकस

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में जल परियोजनाओं को गति देने के निर्देश, पेयजल योजनाएं जल्द पूरी करने पर जोर
बूंदी में जल परियोजनाओं को गति देने के निर्देश, पेयजल योजनाएं जल्द पूरी करने पर जोर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

बूंदी। जिले में जल संचय, सिंचाई और पेयजल से जुड़ी परियोजनाओं को गति देने के लिए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप काम पूरा करने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और आमजन को जल्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, जल संचय-जल संवर्धन कार्यक्रम, ईआरसीपी और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की पेयजल परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।

मुख्य सचिव ने हिंडोली-नैनवां, गरड़दा और नवनेरा पेयजल परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने ईआरसीपी के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति बढ़ाने तथा विभिन्न परियोजनाओं में संवेदकों के लंबित भुगतान संबंधी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भुगतान संबंधी मामलों के समय पर समाधान से परियोजनाओं के कामकाज को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के विभिन्न चरणों की समीक्षा करते हुए श्रीनिवास ने अधिकाधिक लोगों को इससे जोड़ने और नियमित निरीक्षण पर जोर दिया। अभियान के तहत वन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का उपवन संरक्षक को स्वयं नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल उपलब्धता और सिंचाई परियोजनाओं की स्थिति की भी जानकारी ली गई।

इस दौरान संभागीय आयुक्त एवं कोटा जिला कलक्टर पीयूष समारिया, बूंदी जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव, पुलिस महानिरीक्षक कोटा हरेन्द्र महावर, जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर एच.डी. सिंह, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारू, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) रमेश देव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: