ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

झोलाछाप के इंजेक्शन के बाद बिगड़ी महिला की हालत, जयपुर में उपचार के दौरान मौत

परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप, हिंडोली थाने में दी रिपोर्ट; पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
झोलाछाप के इंजेक्शन के बाद बिगड़ी महिला की हालत, जयपुर में उपचार के दौरान मौत
झोलाछाप के इंजेक्शन के बाद बिगड़ी महिला की हालत, जयपुर में उपचार के दौरान मौत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 14 नवंबर। हिंडोली क्षेत्र के काछोला गांव में कथित झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद बीमार हुई महिला की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने संबंधित व्यक्ति पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हिंडोली थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कराड़खेड़ी निवासी राजकुमार रैगर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 24 सितंबर 2026 को उनकी बड़ी बहन कौशल्या रैगर और जीजा चेतन रैगर को बुखार आने पर काछोला गांव में बबलू बंगाली से उपचार करवाया था। आरोप है कि उपचार के दौरान दोनों को इंजेक्शन लगाए गए। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और दोनों के कूल्हों में सूजन आ गई।

परिजनों के अनुसार, 30 सितंबर को दोनों को बूंदी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां करीब 10 दिन तक उपचार चला। सूजन के कारण ऑपरेशन भी करना पड़ा, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें अन्य अस्पतालों में ले जाया गया और फिर कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां उपचार के बाद 18 अक्टूबर से जयपुर में उनका इलाज चल रहा था।

कौशल्या रैगर को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां शुक्रवार रात करीब 2 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंडोली थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इंजेक्शन और महिला की मौत के बीच संबंध तथा कथित झोलाछाप की भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और चिकित्सकीय तथ्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाएगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: