ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

योग से नशामुक्ति का संदेश, युवाओं ने ली स्वस्थ जीवन की शपथ

योग-प्राणायाम के साथ संवाद, नशे के दुष्परिणाम बताकर युवाओं को किया जागरूक

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
योग से नशामुक्ति का संदेश, युवाओं ने ली स्वस्थ जीवन की शपथ
योग से नशामुक्ति का संदेश, युवाओं ने ली स्वस्थ जीवन की शपथ
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

बूंदी, 18 अक्टूबर। नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देने के लिए शनिवार को खेल संकुल में ‘योग फॉर नशा मुक्त युवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। माय भारत केंद्र एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में योगाभ्यास, प्राणायाम, संवाद और नशामुक्ति की शपथ के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नशे से होने वाले नुकसान बताते हुए युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला कोषाधिकारी चित्रा सिंह रहीं, जबकि बूंदी खेलकूद विकास समिति के अध्यक्ष शक्ति तोषनीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षक भूपेन्द्र योगी ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भद्रासन और उष्ट्रासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। इसके साथ ही कपालभाति, भस्त्रिका और अनुलोम-विलोम प्राणायाम की विधियां भी बताईं। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और आत्मानुशासन को मजबूत करने में सहायक है। युवाओं को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य अतिथि चित्रा सिंह ने प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशे से दूरी केवल व्यक्तिगत संकल्प नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। प्रत्येक युवा को खुद नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए।

खेलकूद विकास समिति के अध्यक्ष शक्ति तोषनीवाल ने कहा कि योग और खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के प्रभावी माध्यम हैं। नियमित अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के जरिए युवा नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

माय भारत स्वयंसेवक गोविंद प्रजापत ने संवाद-परिचर्चा में ‘नशा एक जाल है’ विषय पर विचार रखे। उन्होंने बताया कि नशे की शुरुआत धीरे-धीरे ऐसी आदत में बदल सकती है, जिसका असर व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, आर्थिक स्थिति और भविष्य पर पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे के आकर्षण और साथियों के दबाव से बचने, समय रहते जागरूक होने तथा अपने मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने की अपील की।

कार्यक्रम में नियमित योगाभ्यासी बृजमोहन गर्ग, प्रधानमंत्री संवादकर्ता युवा शिक्षक दीपक शर्मा, अध्यापक रविन्द्र गुर्जर, पंकज पारीक, भजनलाल, हरीश कुमार सहित अनेक युवा शामिल रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: