ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

भाजपा-कांग्रेस ने बंद लिफाफे में सौंपी प्रत्याशियों के चुनाव चिह्नों की सूची

नामांकन के अंतिम दिन निर्वाचन अधिकारी को दी सूची, प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पर दोनों दलों ने साधी चुप्पी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
भाजपा-कांग्रेस ने बंद लिफाफे में सौंपी प्रत्याशियों के चुनाव चिह्नों की सूची
भाजपा-कांग्रेस ने बंद लिफाफे में सौंपी प्रत्याशियों के चुनाव चिह्नों की सूची
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

बूंदी जिला परिषद चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि पर भाजपा और कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों के चुनाव चिह्नों की सूची निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी। दोनों दलों ने तीसरे पहर अपनी-अपनी सूची जमा कराई, लेकिन पत्रकारों की ओर से प्रत्याशियों के नाम पूछे जाने पर नेताओं ने तत्काल घोषणा करने के बजाय जल्द नाम सार्वजनिक करने की बात कही।

कांग्रेस की ओर से पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा और हिंडोली विधायक अशोक चांदना के निजी सहायक प्रहलाद यादव ने अधिकृत प्रत्याशियों के चुनाव चिह्नों की सूची बंद लिफाफे में निर्वाचन अधिकारी को सौंपी।

इसके बाद भाजपा की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक एवं खानपुर के पूर्व विधायक अनिल जैन, महेश विजय, सेठिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत और भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र श्रृंगी ने प्रत्याशियों के चुनाव चिह्नों की सूची निर्वाचन अधिकारी को सौंपी।

दोनों प्रमुख दलों की ओर से सूची सौंपे जाने के बाद जिला परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। हालांकि, सूची जमा कराने के दौरान प्रत्याशियों के नामों का खुलासा नहीं किया गया। दोनों दलों के नेताओं ने कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: