ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शिक्षा / लेख विस्तार
शिक्षा

हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान, भावनात्मक एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम - डॉ. सविता

हिंदी दिवस पर कहानी लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान, भावनात्मक एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम - डॉ. सविता
हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान, भावनात्मक एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम - डॉ. सविता
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। हिंदी दिवस के अवसर पर डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में संगोष्ठी और कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता लौरी ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान, भावनात्मक एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इन्होंने छात्राध्यापक छात्राध्यापिकाओं को हिंदी के अध्ययन, लेखन एवं प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सहायक आचार्य कृष्ण कांत राठौर, सहायक आचार्य सीम शर्मा, छात्राध्यापक कचरु लाल भगोरा, आरती गौचर, ज्योति मेघवाल, मनोज कुमार प्रजापत, रविंद्र कुमार ने हिंदी भाषा की आवश्यकता और व्यापक प्रचार प्रसार पर अपने विचार व्यक्त किए।

कहानी लेखन में कल्पनाशीलता और लेखन प्रतिभा का किया प्रदर्शन

कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्राध्यापक छात्राध्यापिकाओं ने उत्साहपूर्वक लेते हुए कहानी लेखन में अपनी कल्पनाशीलता और लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने सामाजिक सरोकारों, मानवीय संवेदनाओं एवं समसामयिक विषयों को अपनी कहानियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम विजेता पूजा चमार, द्वितीय विजेता राकेश कुमार तथा सांत्वना पुरस्कार विशाल बैरवा ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान सभी ने हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का संचालन छात्राध्यापिका भूमि चौधरी ने किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: