कोटा के कोचिंग संस्थान कैरियरविल ने अपने पहले ही शैक्षणिक सत्र में नीट-यूजी 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्थान परिसर में भव्य 'विजय परेड' का आयोजन किया गया, जिसमें सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने उत्साह के साथ भाग लिया। संस्थान के प्रबंध निदेशक दीपक नंदवाना ने बताया कि इस वर्ष संस्थान के 907 से अधिक विद्यार्थियों ने जनरल कटऑफ पार किया है। इनमें 180 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक, 18 विद्यार्थियों ने 650 से अधिक अंक और 3 विद्यार्थियों ने 675 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि कैरियरविल के ऑनलाइन बैच के विद्यार्थी प्रखर बंसल ने 700 अंक हासिल कर देशभर में 31वीं रैंक प्राप्त की, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है। दीपक नंदवाना ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और संस्थान की अनुभवी फैकल्टी टीम को दिया। उन्होंने बताया कि विभागाध्यक्ष प्रवीण मेहंदीरत्ता, वैभव जैन, डॉ. दिलीप अरोड़ा, मनोज कुमार गुप्ता, दिनेश जैन, अभिनव शर्मा, मंजेश जैन और बृजराज यादव के मार्गदर्शन और अनुशासित वातावरण ने छात्रों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कैरियरविल : 907 विद्यार्थियों ने पार किया जनरल कटऑफ
विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:

ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:
ADVERTISEMENT