नई दिल्ली @ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का 18 सदस्यीय पुनर्गठन किया है। नए बोर्ड में फिल्म, टेलीविजन, संगीत और रंगमंच से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों को शामिल किया गया है। इनमें अभिनेत्री प्रीति जिंटा, अभिनेता सुनील शेट्टी, पंकज त्रिपाठी, रूपाली गांगुली, पल्लवी जोशी और बंगाली अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी प्रमुख नाम हैं।
मंत्रालय ने 16 सितंबर को पुनर्गठन की घोषणा की। नए बोर्ड में संगीतकार रिकी केज, निर्देशक प्रियदर्शन, गायक हंसराज हंस, निर्देशक नीला माधब पांडा, मनोज जोशी, विनोद अनुपम, अभिषेक जैन, सुप्रिया यार्लागड्डा, यतींद्र मिश्र, निशिगंधा वाड, वामन केंद्रे और रमेश पतंगे भी शामिल हैं। बोर्ड का कार्यकाल तीन वर्ष या अगले आदेश तक रहेगा। CBFC के अध्यक्ष शशि शेखर वेम्पति होंगे। वे 6 मई 2026 से बोर्ड के अध्यक्ष हैं।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन वैधानिक संस्था है, जो सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए फिल्मों के प्रमाणन की प्रक्रिया देखती है। मंत्रालय के इस फैसले के बाद फिल्म प्रमाणन से जुड़े मामलों में नए बोर्ड की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। नए बोर्ड में सिनेमा के साथ संगीत, टेलीविजन, साहित्य और रंगमंच से जुड़े सदस्यों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।
