ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

पंचायत चुनाव के दौरान RO की बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने CPR देकर पहुंचाया अस्पताल; नहीं बच सकी जान

कोटा ग्रामीण क्षेत्र की कुकड़ा खुर्द ग्राम पंचायत में ड्यूटी पर तैनात थे रिटर्निंग अधिकारी सुरेश मीणा, झालावाड़ के SRG अस्पताल में उपचार के दौरान निधन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पंचायत चुनाव के दौरान RO की बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने CPR देकर पहुंचाया अस्पताल; नहीं बच सकी जान
पंचायत चुनाव के दौरान RO की बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने CPR देकर पहुंचाया अस्पताल; नहीं बच सकी जान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा/चेचट। पंचायतीराज चुनाव के दौरान चेचट पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कुकड़ा खुर्द में चुनाव ड्यूटी पर तैनात रिटर्निंग अधिकारी (RO) सुरेश मीणा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें साइलेंट अटैक आने की सूचना पर मोड़क थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने उन्हें CPR देते हुए अपनी गाड़ी से मोड़क सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि सुरेश मीणा की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही मोड़क थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए उन्हें अस्पताल पहुंचाने और उनकी जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए।

इस दौरान एएसआई नरेश, कांस्टेबल चमन सिंह, जगदीश और संजय पुलिस टीम में शामिल रहे। पुलिसकर्मियों ने मौके पर CPR देने के साथ उन्हें जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया।

चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई इस घटना के बाद सुरेश मीणा के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस टीम ने आपात स्थिति में तत्परता दिखाते हुए उन्हें समय पर उपचार दिलाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: