नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी
बूंदी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 9 अक्टूबर को बूंदी के दौरे पर रहेंगे। वे जिला कलक्ट्रेट सभागार में सुबह 9 बजे जल संचय-जल संवर्धन कार्यक्रम, सिंचाई तथा पीएचईडी की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक में जिले में संचालित जल संरक्षण एवं पेयजल से जुड़ी योजनाओं की स्थिति, प्रगति और संबंधित विभागों की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।
जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में आवश्यक सूचनाओं और प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक को जिले में जल संरक्षण, सिंचाई और पेयजल परियोजनाओं की प्रगति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
