ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा की सड़कों पर आज से दौड़ेंगी पीएम ई-बसें

प्रथम चरण में 10 बसों के माध्यम से शहर को मिलेगी कनेक्टिविटी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा की सड़कों पर आज से दौड़ेंगी पीएम ई-बसें
कोटा की सड़कों पर आज से दौड़ेंगी पीएम ई-बसें
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 'प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना' के तहत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंगलवार को जयपुर से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना करेंगे। प्रथम चरण में कुल 10 ई-बसों के साथ इस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

100 बसों का बेड़ा, 41 बसें पहुंचीं कोटा

नगर निगम आयुक्त एवं कोटा बस सर्विस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि योजना के अंतर्गत कोटा शहर में कुल 100 पीएम ई-बसें चलाई जाएंगी:

  • 12 मीटर लंबी ब्लू बसें: 5 बसें
  • 9 मीटर लंबी पिंक बसें: 95 बसें

कोटा बस सर्विस लिमिटेड को अब तक 41 बसें प्राप्त हो चुकी हैं, जिनमें से शुरुआती चरण में 10 बसों को ऑन-रोड किया जा रहा है।

ई-बस सेवा: दूरी के अनुसार किराया तालिका

यात्रियों की सुविधा के लिए किराए को दूरी (किलोमीटर) के आधार पर पारदर्शी और किफायती रखा गया है:

शहर के सभी 20 निर्धारित रूटों की सूची

  • रूट 1 (रेलवे स्टेशन - बंदा धर्मपुरा): खेड़ली फाटक, अदालत चौराहा, नयापुरा, अग्रसेन सर्किल, जेडीबी कॉलेज, कोटड़ी, एरोड्रम, सीएडी, केशवपुरा, महावीर नगर-3 होते हुए बूंदी धर्मपुरा।
  • रूट 2 (न्यू बस स्टैंड - बोराबास): कॉमर्स कॉलेज, तलवंडी, केशवपुरा, तीन बत्ती, जीएडी सर्किल, संतोषी नगर, चावला सर्किल, तिलमसंघ, नयागांव-दौलतगंज होते हुए रथकांकरा।
  • रूट 3 (रंगबाड़ी - एरोड्रम - न्यू बस स्टैंड): एरोड्रम, डीसीएम सर्किल, भामाशाह मंडी, अनंतपुरा, गोबरिया बावड़ी, कॉमर्स कॉलेज होते हुए एरोड्रम।
  • रूट 4 (एरोड्रम - रानपुर): विज्ञान नगर, कॉमर्स कॉलेज, आईएल चौराहा, अनंतपुरा, रेतिया चौकी, आरटीओ, रीको, ट्रिपल आईटी, जेएमएयू, देव नारायण, गणेशजी, मेडिकल कॉलेज, एलआईसी, अहिंसा सर्किल, घटोत्कच चौराहा, केशवपुरा, सीएडी होते हुए एरोड्रम।
  • रूट 5 (एरोड्रम - सोगरिया): कोटड़ी चौराहा, सेवन वंडर रोड, सब्जी मंडी, लख्खी बुर्ज, अग्रसेन सर्किल, नयापुरा, खेड़ली फाटक और सोगरिया रेलवे स्टेशन।
  • रूट 6 (रायपुरा - भदाना): राजनगर, देवली अरब रोड, कोरल पार्क, नया नोहरा, मानपुरा, बोरखेड़ा, एसपी सर्किल, नयापुरा, अदालत सर्किल, कोटा रेलवे स्टेशन होते हुए रंगपुर पुलिया।
  • रूट 7 (झालिपुरा - अरंडखेड़ा): नया नोहरा, बोरखेड़ा, एसपी सर्किल, नयापुरा, गीता भवन, गुमानपुरा छावनी, एरोड्रम, डीसीएम, रायपुरा, धाकड़खेड़ी, उम्मेदगंज कृषि कॉलेज होते हुए खेड़ा रसूलपुरा।
  • रूट 8 (बड़गांव - सीमलिया): नांता थाना, पत्थर मंडी, सुखाड़िया आवासीय योजना, अभेड़ा महल, नांता, थर्मल सर्किल, प्रताप सर्किल, नयापुरा, बोरखेड़ा, नया नोहरा, बोरखंडी, झालिपुरा बाइपास, ताथेड़, केथूड़ी होते हुए पॉलाई कलां।
  • रूट 9 (रेलवे स्टेशन - कोलीपुरा): खेड़ली फाटक, नयापुरा, अग्रसेन सर्किल, जेडीबी कॉलेज, कोटड़ी, छावनी, एरोड्रम, सीएडी, चंबल गार्डन, गोदावरी धाम, शिवपुरा, आरटीयू, नयागांव होते हुए रथकांकरा।
  • रूट 10 (चंद्रसेल - आरके पुरम): काला तालाब, विकास नगर, एपीजे अब्दुल कलाम योजना, गांधी तिराहा, नयापुरा, जेडीबी कॉलेज, कोटड़ी, एरोड्रम, विज्ञान नगर, कॉमर्स कॉलेज, सिटी मॉल, अनंतपुरा, कबीर सर्किल, कोटा यूनिवर्सिटी और ईथोस अस्पताल।
  • रूट 11 (सोगरिया स्टेशन - अनंतपुरा): रेलवे प्लेटफॉर्म-4, रेलवे कॉलोनी, माला फाटक, एसपी ऑफिस, 80 फीट रोड, संजय नगर, डकनिया स्टेशन, नालंदा कॉलेज होते हुए अनंतपुरा।
  • रूट 12 (न्यू बस स्टैंड सर्कुलर): एरोड्रम अंडरपास, घोड़े वाले बाबा सर्किल, सीएडी, गढ़ पैलेस, सकतपुरा, थर्मल, अभेड़ा महल, करणी माता, बड़गांव तिराहा, त्रिकुटा माता, प्रताप सर्किल, नयापुरा होते हुए 80 फीट रोड।
  • रूट 13 (नयापुरा - तालेड़ा): कुन्हाड़ी, सुवालका रेजिडेंसी, त्रिकुटा माता, माहेश्वरी रिसोर्ट, हर्बल पार्क, अगमगढ़ गुरुद्वारा, बड़गांव बावड़ी, बल्लोप, शेखावाटी ढाबा होते हुए रघुनाथपुरा।
  • रूट 14 (नयापुरा - रड़ी चढ़ी फाटक): कुन्हाड़ी सर्किल, सुवालका रेजिडेंसी, त्रिकुटा माता, गिरधरपुरा, गुडली टोल प्लाजा और केशवराय पाटन तिराहा।
  • रूट 15 (एरोड्रम - धनेश्वर): नयापुरा, महाराणा प्रताप सर्किल, कुन्हाड़ी, नाका चुंगी, नांता, टोल प्लाजा और करोंदी।
  • रूट 16 (एरोड्रम - दरा): विज्ञान नगर, कॉमर्स कॉलेज, आईएल चौराहा, अनंतपुरा, आरटीओ, जगपुरा, केवल नगर, अलनिया, सीपीयू, कसार होते हुए मंडाना।
  • रूट 17 (बड़ा तिराहा - शंभूपुरा एयरपोर्ट): नयापुरा, कुन्हाड़ी, माहेश्वरी रिसोर्ट, हर्बल पार्क, अगमगढ़ गुरुद्वारा, बड़गांव बावड़ी, ब्लू किंगडम वाटर पार्क और वेदांत कॉलेज।
  • रूट 18 (रेलवे स्टेशन - मुकुंदरा विहार): नयापुरा, जेडीबी कॉलेज, एरोड्रम, तलवंडी, ओपेरा अस्पताल, महावीर नगर-1, सुभाष नगर, मेडिकल कॉलेज, खड़े गणेशजी और जीएसटी ऑफिस।
  • रूट 19 (रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म-4 से जीएडी सर्किल): गवर्नमेंट कॉलेज, जेडीबी, अंटाघर, एरोड्रम, सीएडी, दादाबाड़ी, आरएसी, सरस डेयरी होते हुए जीएडी सर्किल (वापसी: केशवपुरा, तलवंडी मार्ग)।
  • रूट 20 (रायपुरा - सोगरिया स्टेशन): राजनगर, बोरखेड़ा, मानपुरा, कोरल पार्क, एसपी ऑफिस, माला फाटक और रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-4।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: