ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

डाड़ देवी के जंगलों में रेलवे तार चोरी, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सुजीत शंकर

कैथून थाना क्षेत्र में वारदात का बारीकी से किया निरीक्षण, अधिकारियों से ली जांच की प्रगति रिपोर्ट

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
डाड़ देवी के जंगलों में रेलवे तार चोरी, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सुजीत शंकर
डाड़ देवी के जंगलों में रेलवे तार चोरी, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सुजीत शंकर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कैथून थाना क्षेत्र के डाड़ देवी जंगलों में रेलवे लाइन के तार चोरी होने की घटना को कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका निरीक्षण किया और वारदात से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से अब तक हुई जांच की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को घटना का शीघ्र खुलासा करने, आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और चोरी गए रेलवे लाइन के तार बरामद करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मामले में प्रभावी अनुसंधान और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को दिशा-निर्देश दिए। कोटा ग्रामीण पुलिस के अनुसार रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: