ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

युवाओं ने श्रमदान से चमकाई ऐतिहासिक डमरा बावड़ी, विरासत संरक्षण का दिया संदेश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
युवाओं ने श्रमदान से चमकाई ऐतिहासिक डमरा बावड़ी, विरासत संरक्षण का दिया संदेश
युवाओं ने श्रमदान से चमकाई ऐतिहासिक डमरा बावड़ी, विरासत संरक्षण का दिया संदेश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 26 सितंबर। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सेवा पखवाड़े के तहत रामेष्ट युवा मंडल संस्थान की ओर से चारभुजा नाथ मंदिर के पास स्थित ऐतिहासिक डमरा बावड़ी में स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया। अभियान में युवाओं ने करीब दो घंटे तक श्रमदान कर बावड़ी की सीढ़ियों और जल क्षेत्र में जमा प्लास्टिक, कचरा, पूजा सामग्री, खरपतवार तथा जलीय पौधों को हटाया।

अलसुबह शुरू हुए अभियान में युवाओं ने सफाई उपकरणों के साथ बावड़ी की सीढ़ियों और आसपास के क्षेत्र की सफाई की। श्रमदान के बाद बावड़ी परिसर का स्वरूप बदला नजर आया। अभियान के माध्यम से युवाओं ने स्वच्छता के साथ ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का संदेश भी दिया।

संस्थान के अध्यक्ष शिखर पंचोली ने कहा कि बूंदी की पहचान उसकी ऐतिहासिक धरोहरों से है और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक व्यक्ति की है। उन्होंने आमजन से ऐतिहासिक बावड़ियों और अन्य विरासत स्थलों पर कचरा नहीं डालने तथा उनकी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

अभियान में शिखर पंचोली, सचिव रोहन गुर्जर, धैर्य सिंह, शैलेंद्र सिंह, दीपक मेघवाल, मयंक मेघवाल एवं नारायण मंडोवरा ने श्रमदान किया। युवाओं ने कहा कि विरासत केवल देखने की वस्तु नहीं है, बल्कि इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: