नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा
कोटा। दशनाम गोस्वामी समाज नवयुवक मंडल विकास समिति की ओर से कोटा नगर निगम की महापौर अनुसुईया गोस्वामी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महापौर को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकजुटता और समाज के विकास को लेकर चर्चा की।
समिति अध्यक्ष हंसराज गोस्वामी ने कहा कि समाज के व्यक्ति का कोटा की महापौर बनना पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि महापौर के नेतृत्व में शहर के विकास को नई गति मिलेगी और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य होंगे। समाज प्रतिनिधियों ने सामाजिक उत्थान, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाज को संगठित करने की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बूंदी जिला अध्यक्ष बनवारी गोस्वामी, डॉ. कैलाश गिरी गोस्वामी, कोटा जिला अध्यक्ष रुचिता पुरी, भंवरलाल गोस्वामी, कवि कन्या पुरी परमेश्वर गोस्वामी, मनोज गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, कमल भारती, मनमहेश गोस्वामी, एलविल गिरी सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
