ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

धनवा गांव में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका

करीब तीन माह की गर्भवती थी पिंकी योगी, जेवर मांगने पर मारपीट करने का पिता ने लगाया आरोप

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
धनवा गांव में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका
धनवा गांव में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

सुल्तानपुर क्षेत्र के धनवा गांव में तीन माह की गर्भवती विवाहिता पिंकी योगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने पति और ससुर पर प्रताड़ित करने तथा मारपीट करने के आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी दौलत साहू के अनुसार, इटावा थाना क्षेत्र के झाड़ोल निवासी ओमप्रकाश योगी ने रिपोर्ट दी कि उनकी बेटी पिंकी का विवाह 29 अप्रैल को धनवा निवासी निरंजन योगी से हुआ था। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को परेशान किया जा रहा था और जेवर वापस मांगने पर मारपीट की जाती थी।

परिजनों के मुताबिक, 10 अक्टूबर को शाम 7:47 बजे पिंकी की पिता से करीब नौ मिनट बातचीत हुई। रात 8:58 बजे उसने अपने भाई देवेंद्र से भी बात की थी। परिजनों का कहना है कि उस समय वह सामान्य थी। इसके बाद रात 9:36 बजे पति निरंजन ने फोन कर उसके फांसी लगाने की सूचना दी।

पिता ने घटनास्थल पर फांसी से जुड़े स्पष्ट साक्ष्य नहीं दिखने का दावा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश सहरावत मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: