ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

धरणीधर डांडिया नाइट्स में गरबा की धुन पर झूमे श्रद्धालु

ओम बिरला की मौजूदगी में सजे रंगारंग कार्यक्रम में तलवार रास और जगदंबा आराधना ने बांधा समां

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
धरणीधर डांडिया नाइट्स में गरबा की धुन पर झूमे श्रद्धालु
धरणीधर डांडिया नाइट्स में गरबा की धुन पर झूमे श्रद्धालु
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा के विनोबा भावे नगर स्थित धरणीधर गार्डन में धरणीधर डांडिया नाइट्स-2026 का आयोजन किया गया। श्री धाकड़ महासभा युवा संघ, महिला इकाई कोटा और धाकड़ छात्र परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मां दुर्गा के जयकारों और पारंपरिक संगीत की धुनों के बीच पूरा परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे। विशेष आमंत्रित अतिथियों में उपमहापौर विवेक राजवंशी, समाजसेवी अरुणा नागर और ओम मालव शामिल रहे। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय कार्यकारिणी से स्नेहलता मालव और वंदना नागर तथा प्रदेश कार्यकारिणी से डॉ. सत्तू नागर, सीमा बड़ौद, संतोष नागर, राजू धाकड़ और इन्द्र बड़ौद मौजूद रहे।

आयोजकों जिलाध्यक्ष त्रिलोक नागर, राजेश काला तलाव और तृप्ति नागर ने बताया कि प्रतिभागियों ने पारंपरिक गरबा और डांडिया नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। बजरंगी अखाड़ा की बालिकाओं ने तलवार रास नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि धानवी की जगदंबा आराधना ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। मिस ग्रैंड इंडिया-2025 विशाखा कंवर की मौजूदगी में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रस्तुतियां दीं।

कोषाध्यक्ष मनीष नागर, नरेश नागर और रविंद्र मालव ने बताया कि निर्णायक नीलम विजय की ओर से घोषित विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। आयोजन के प्रेरणास्रोत युवा संघ के राष्ट्रीय महामंत्री नवल नागर रहे।

कार्यक्रम में शिव शक्ति हॉस्पिटल और श्री राम ज्वेलर्स प्लैटिनम श्रेणी के प्रायोजक रहे। गोल्ड श्रेणी में धाकड़ हॉस्पिटल तथा सिल्वर श्रेणी में परमेश्वर प्रॉपर्टीज, ग्रेविटी कोचिंग संस्थान, ओजस ऑर्थो केयर और डॉ. विनोद नागर वेटरिनरी क्लिनिक ने सहयोग किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: