ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

दीगोद क्षेत्र को 8.41 करोड़ से अधिक की विकास सौगात, 114 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास आज

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दीगोद क्षेत्र को 8.41 करोड़ से अधिक की विकास सौगात, 114 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास आज
दीगोद क्षेत्र को 8.41 करोड़ से अधिक की विकास सौगात, 114 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास आज
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

दीगोद, 27 सितंबर। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सोमवार को दीगोद उपखंड क्षेत्र को 8.41 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 114 विकास कार्यों की सौगात देंगे। निमोदा रोड स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित समारोह में ऊर्जा मंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, जल निकासी, पुलिया, आंगनबाड़ी, खेल मैदान और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।

समारोह की अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर करेंगे। जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, देहात भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर तथा पंचायत समिति प्रधान कृष्णा शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में दीगोद, मूण्डला, कोटसुआं, नीमोदा, डूंगरज्या, अमरपुरा सहित आसपास की ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल होंगे।

मंडल अध्यक्ष इन्द्र कुमार खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में पूर्ण हो चुके विकास कार्य आमजन को समर्पित किए जाएंगे, जबकि स्वीकृत नए कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।

पंचायत समिति के 105 कार्यों पर 3.70 करोड़ खर्च

114 विकास कार्यों में पंचायत समिति सुल्तानपुर के अंतर्गत 370.20 लाख रुपये की लागत वाले 105 कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग सड़क, नाली एवं नाला निर्माण, पेयजल पाइपलाइन, यात्री प्रतीक्षालय सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

इसके अलावा सार्वजनिक तालाबों के सौंदर्यीकरण, श्मशान घाटों पर टीनशेड एवं चारदीवारी, आंगनबाड़ी भवनों के सुदृढ़ीकरण तथा शिक्षा एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए अटल ज्ञान केंद्रों की स्थापना के कार्य भी प्रस्तावित हैं। युवाओं के लिए खेल मैदान एवं ओपन जिम विकसित किए जाने के कार्य भी इनमें शामिल हैं।

तीन उप स्वास्थ्य केंद्रों का होगा लोकार्पण

क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 165 लाख रुपये की लागत से सुरेला, हरिपुरा एवं छीपड़दा में बनाए गए उप स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण किया जाएगा। इन केंद्रों के शुरू होने से संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है।

अटल प्रगति पथ समेत तीन सड़कों का निर्माण

सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से 280.83 लाख रुपये की लागत से तीन प्रमुख सड़क कार्य किए जाएंगे। इनमें दीगोद में 1.83 करोड़ रुपये की लागत से अटल प्रगति पथ, कोटा-सुल्तानपुर रोड पर 70 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण तथा खेड़ली घटा से सुरेला तक 27.83 लाख रुपये की लागत से जीएसबी सड़क का कार्य शामिल है।

वहीं सीएडी विभाग की ओर से 25.27 लाख रुपये की लागत से तीन पुलियाओं का निर्माण कराया जाएगा। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन से जुड़ी सुविधाओं को मजबूती मिलने की बात कही गई है।

क्षेत्र में स्वीकृत विकास कार्यों के तहत सड़क और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कई कार्यों को शामिल किया गया है। इन परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ दीगोद उपखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को

गति मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: