दीगोद। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के अंतर्गत दीगोद CLF की 9वीं वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में करीब 500 महिलाओं ने भाग लिया। आमसभा में संस्था की प्रगति, वित्तीय स्थिति और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. एलएन शर्मा मुख्य अतिथि रहे। जिला परिषद सदस्य राजनीता मेघवाल और पंचायत समिति सदस्य जगदीश मेघवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस दौरान जिला परियोजना प्रबंधक अर्चना मौर्या, डीएम रामेश्वर पारेता, ममता गौतम, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक सरिता मिश्रा, सभी ब्लॉक स्तरीय कैडर, BTC-FI सहित राजीविका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। दीगोद क्लस्टर बैंक मैनेजर, FDVRG से जुड़ी सीमा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का मनप्रीत कौर, लाड कंवर और शिमला सहित अन्य महिलाओं ने स्वागत किया।
प्रगति और ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत
आमसभा में क्लस्टर मैनेजर राजक्रांता बैरवा ने CLF की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं क्लस्टर अकाउंटेंट प्रियंका ने ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत कर सदस्यों को संस्था की वित्तीय स्थिति और अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में राजीविका के माध्यम से संचालित महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने, ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर विकसित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई।
आमसभा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान CLF स्टाफ और महिला सदस्यों की सहभागिता रही।
