ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

8 नवंबर को मनेगी दीपावली, शाम 5:39 से 8:15 बजे तक महालक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त

बूंदीस्थ ज्योतिष धर्मशास्त्र परिषद ने जारी की पर्वों की तिथियां और पूजन के मुहूर्त

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
8 नवंबर को मनेगी दीपावली, शाम 5:39 से 8:15 बजे तक महालक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त
8 नवंबर को मनेगी दीपावली, शाम 5:39 से 8:15 बजे तक महालक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। दीपावली सहित दीपोत्सव के प्रमुख पर्वों की तैयारियों के बीच बूंदीस्थ ज्योतिष धर्मशास्त्र परिषद ने पर्वों की तिथियां और पूजन के शुभ मुहूर्त जारी किए हैं। परिषद के अध्यक्ष दैवज्ञ पं. श्रीकांत शर्मा के अनुसार इस वर्ष 6 से 11 नवंबर तक दीपोत्सव के विभिन्न पर्व मनाए जाएंगे। पंचांगीय गणना के अनुसार धनतेरस से भाई दूज तक धार्मिक आयोजन होंगे।

परिषद के अनुसार 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस मनाई जाएगी। त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10:30 बजे शुरू होकर 7 नवंबर को सुबह 10:48 बजे तक रहेगी। इस दिन भगवान धन्वंतरि जयंती और यमदीपदान भी किया जाएगा। धनतेरस पर प्रदोष काल एवं वृषभ स्थिर लग्न में पूजन और खरीदारी का श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 5:40 से रात 8:10 बजे तक रहेगा। दिन में खरीदारी के लिए दोपहर 12:11 से 1:33 बजे, शाम 4:18 से रात 8:10 बजे तथा रात 8:56 से 10:33 बजे तक भी शुभ मुहूर्त रहेंगे।

8 नवंबर, रविवार को रूप चौदस, नरक चतुर्दशी और दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन श्रीमहालक्ष्मी पूजन किया जाएगा। परिषद के अनुसार प्रदोष काल शाम 5:39 से रात 8:15 बजे तक रहेगा। गोधूलि वेला और वृषभ स्थिर लग्न में माता महालक्ष्मी एवं भगवान गणेश का पूजन श्रेष्ठ रहेगा। शुभ, अमृत और चर चौघड़िये सहित सिंह लग्न में रात 2:44 बजे तक पूजन का शुभ समय रहेगा। इसी दिन जीरोति पूजन भी किया जाएगा।

9 नवंबर, सोमवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन सोमवती अमावस्या भी रहेगी। बैलों के पूजन के लिए शाम को गोधूलि बेला में 5:38 से 6:02 बजे तथा रात 7:17 से 8:56 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। परिषद के अनुसार इस वर्ष बैलों का मुंह पूर्व दिशा में रखना शुभ नहीं रहेगा।

11 नवंबर, बुधवार को भाई दूज और यम द्वितीया का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाइयों के मस्तक पर तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करेंगी। परिषद ने श्रद्धालुओं से पंचांगीय गणना के अनुसार पर्वों की धार्मिक तैयारियां करने और निर्धारित शुभ मुहूर्त में पूजन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: