नागरिक अभिव्यक्ति ।कोटा
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटने से पानी में डूबे चार युवकों में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। एसडीआरएफ की टीम ने विकास और सूरज के शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर पानी से बाहर निकाले। हादसे के बाद से लापता अन्य दो युवकों की तलाश जारी है। बचाव दल पानी में करीब 8 किलोमीटर के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहा है।
हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। एसडीआरएफ की टीम लापता युवकों की तलाश में जुटी है। दो युवकों के शव मिलने के बाद शेष दोनों की तलाश तेज कर दी गई है।
