ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

डीयू छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की तीन पदों पर जीत, कोटा में मनाया जश्न

छात्र शक्ति भवन पर आतिशबाजी, मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
डीयू छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की तीन पदों पर जीत, कोटा में मनाया जश्न
डीयू छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की तीन पदों पर जीत, कोटा में मनाया जश्न
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत पर कोटा महानगर इकाई ने विजय उत्सव मनाया। चित्तौड़ प्रांत कार्यालय स्थित छात्र शक्ति भवन पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

संगठन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, चुनाव में एबीवीपी के यश डबास अध्यक्ष, रिया छाबड़ी सचिव और लक्ष्यराज सिंह संयुक्त सचिव पद पर विजयी हुए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ‘छात्र शक्ति–राष्ट्र शक्ति’ के नारे लगाए।

एबीवीपी कोटा महानगर मंत्री दीप्ति मेवाड़ा ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों के विश्वास और छात्रहित में संगठन के निरंतर कार्यों की जीत है। उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर सक्रियता से काम करती रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: