ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

आठ लेन पर तीन वाहनों की टक्कर, दो की मौत, चार घायल

परलिया की झोपड़ियां के सामने खड़े ट्रेलर से टकराया कंटेनर, मदद के लिए रुके वाहनों को पीछे से दूसरे कंटेनर ने मारी टक्कर

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
आठ लेन पर तीन वाहनों की टक्कर, दो की मौत, चार घायल
आठ लेन पर तीन वाहनों की टक्कर, दो की मौत, चार घायल
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा। आठ लेन मार्ग पर 9 अक्टूबर को परलिया की झोपड़ियां के सामने पोल नंबर 402 के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर संबंधित एजेंसियों ने कार्रवाई की और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई।

जानकारी के अनुसार, छह टायर वाला ओपन बॉडी ट्रेलर (आरजे-14-जीएन-5256) खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर (एचआर-47-एच-2381) ने ट्रेलर को टक्कर मार दी। इसके बाद आरजे-32-जीई-8607 और एचआर-55-एएन-6820 नंबर के वाहनों के चालक मदद के लिए रुके। इसी दौरान पीछे से आए महाराष्ट्र नंबर के कंटेनर (एमएच-12-वाईबी-0762) ने एचआर-47-एच-2381 नंबर के कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटनाक्रम में चार लोग घायल हो गए और दो की मौत हो गई।

हादसे में जोमदीन (50) निवासी बहरावंडा, थाना राजगढ़, जिला अलवर और सचिन गुर्जर निवासी तालवा, थाना कोटपुतली, जिला जयपुर की मृत्यु हो गई। घायलों में इसरायल (58) निवासी थेकड़ा, थाना विजयमंदिर, जिला अलवर; बबलू निवासी गरोठ, जिला मंदसौर, मध्यप्रदेश; जाकिर (53) निवासी अलावलपुर, जिला नूंह, हरियाणा और आमिन (23) निवासी भंडारा, थाना जुरहरा, जिला भरतपुर शामिल हैं। सभी मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: