ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

दीपावली पर सांगोद क्षेत्र में पहुंचे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, बाजारों में व्यापारियों से की मुलाकात

कनवास, सिमलिया और दीगोद में की रामा-श्यामी, स्थानीय उत्पाद खरीदने और स्वदेशी को बढ़ावा देने का दिया संदेश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दीपावली पर सांगोद क्षेत्र में पहुंचे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, बाजारों में व्यापारियों से की मुलाकात
दीपावली पर सांगोद क्षेत्र में पहुंचे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, बाजारों में व्यापारियों से की मुलाकात
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। ऊर्जा मंत्री एवं सांगोद विधायक हीरालाल नागर ने सोमवार को सांगोद विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर दीपावली पर क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कनवास, सिमलिया, दीगोद सहित विभिन्न ग्रामीण और शहरी इलाकों में पहुंचकर लोगों से रामा-श्यामी की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

दौरे के दौरान नागर ने बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से दीपावली की खरीदारी में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं और स्थानीय कारीगरों के उत्पाद खरीदने से छोटे व्यापारियों, शिल्पकारों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। इससे आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी मजबूत होगा।

सिमलिया में आमजन से संवाद करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना भी की।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: