ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

पंचायत चुनाव: पूर्व मंत्री स्व. भरत सिंह कुंदनपुर के छोटे बेटे गंगा सिंह ने कुंदनपुर पंचायत से भरा सरपंच पद का नामांकन

जनभावना के आह्वान पर चुनाव मैदान में उतरे गंगा सिंह, सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना और खान की झोपड़ियां गांव कोटा जिले में शामिल करवाना बताई प्राथमिकता

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पंचायत चुनाव: पूर्व मंत्री स्व. भरत सिंह कुंदनपुर के छोटे बेटे गंगा सिंह ने कुंदनपुर पंचायत से भरा सरपंच पद का नामांकन
पंचायत चुनाव: पूर्व मंत्री स्व. भरत सिंह कुंदनपुर के छोटे बेटे गंगा सिंह ने कुंदनपुर पंचायत से भरा सरपंच पद का नामांकन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | कोटा। पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर जिले में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। सांगोद विधानसभा क्षेत्र की कुंदनपुर पंचायत से पूर्व मंत्री स्वर्गीय भरत सिंह कुंदनपुर के छोटे बेटे गंगा सिंह ने सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि वे जनभावना के आह्वान पर चुनाव मैदान में उतरे हैं और अपने पिता की ईमानदार एवं स्पष्टवादी छवि के अनुरूप जनसेवा करने का प्रयास करेंगे।

गंगा सिंह ने पंचायत स्तर पर आमजन की समस्याओं का समाधान करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया। उनका कहना है कि ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़े तथा उन्हें योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।

पिता की विचारधारा के अनुरूप जनसेवा का संकल्प

गंगा सिंह ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय भरत सिंह कुंदनपुर की पहचान ईमानदार और स्पष्टवादी जनप्रतिनिधि के रूप में रही। वे भी इसी विचारधारा के अनुरूप काम करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने जनभावनाओं को अपने चुनावी निर्णय का आधार बताते हुए पंचायत के विकास और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने की बात कही।

खान की झोपड़ियां गांव कोटा जिले में शामिल करवाना प्राथमिकता

गंगा सिंह ने बताया कि उनके पिता की अंतिम इच्छा खान की झोपड़ियां गांव को कोटा जिले में शामिल करवाने से जुड़ी थी। उन्होंने इसे अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। इसके साथ ही पंचायत क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, आमजन को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना और ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना उनके एजेंडे में शामिल रहेगा।

कुंदनपुर पंचायत से गंगा सिंह के नामांकन के बाद अब पंचायत चुनाव में उनकी दावेदारी पर लोगों की नजर रहेगी। चुनाव में उनकी आगे की रणनीति और मतदाताओं का समर्थन परिणाम तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: