ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

25 हजार बीघा खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, कलेक्टर ने लिया परियोजना का जायजा

20 डिग्गियों से होगी सिंचाई, 9 डिग्गियों की टेस्टिंग पूरी होने के बाद खेतों में शुरू हुआ जल प्रवाह

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
25 हजार बीघा खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, कलेक्टर ने लिया परियोजना का जायजा
25 हजार बीघा खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, कलेक्टर ने लिया परियोजना का जायजा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 5 नवंबर। बूंदी जिले की गेण्डोली एवं फौलाई लिफ्ट सिंचाई परियोजना से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की तैयारी में अब तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने गुरुवार को परियोजना का सघन निरीक्षण कर तकनीकी कार्यों की प्रगति जांची। उन्होंने शेष टेस्टिंग कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना के पूरे सिंचित क्षेत्र में जल प्रवाह सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने इंटेक वेल, पम्प हाउस, सोलर प्लांट और पावर हाउस का जायजा लिया। उन्होंने इंटेक वेल से आउटलेट तक की पूरी व्यवस्था की कार्यप्रणाली समझी और अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। परियोजना के सुचारू संचालन में बिजली आपूर्ति की अहमियत को देखते हुए उन्होंने जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता को पावर हाउस पर तत्काल तकनीकी स्टाफ तैनात करने के निर्देश दिए। यह स्टाफ विद्युत आपूर्ति की नियमित निगरानी करेगा, ताकि सिंचाई व्यवस्था बाधित नहीं हो।

जल संसाधन खंड बूंदी के अधिशासी अभियंता शेर सिंह महला ने बताया कि परियोजना के तहत 20 डिग्गियों के माध्यम से कुल 25 हजार बीघा भूमि को सिंचित किया जाना प्रस्तावित है। किसानों की सुविधा और जल संरक्षण के लिए प्रत्येक 50 बीघा क्षेत्र पर एक आउटलेट बनाया गया है। इसके माध्यम से किसान स्प्रिंकलर सिस्टम से अपने खेतों में सिंचाई कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि अब तक 9 डिग्गियों का टेस्टिंग कार्य पूरा हो चुका है और इनसे जुड़े क्षेत्रों के खेतों में जल प्रवाह भी शुरू कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग, जेवीवीएनएल के अधिकारी, अभियंता, संवेदक प्रतिनिधि और स्थानीय काश्तकार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: