मंडाना। मंडाना थाना क्षेत्र के एनई-4 हाईवे पर किलोमीटर संख्या 408.3 के पास गुजरात से जयपुर जा रही एक स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे के दौरान बस में कई यात्री सवार थे।
दुर्घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
मंडाना थाना सूचना अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि बस के हाईवे से नीचे उतरने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घटनास्थल कैथून थाना क्षेत्र में आता है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि बस पलटने से बच गई और यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आईं। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
