ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

हाड़ौती : 995 ग्राम पंचायतों का रण, 30 लाख वोटर करेंगे फैसला

चारों जिलों में अलग-अलग चरणों में मतदान | 32 पंचायत समितियों के 606 सदस्य और 114 जिला परिषद सदस्य भी चुने जाएंगे

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
हाड़ौती : 995 ग्राम पंचायतों का रण, 30 लाख वोटर करेंगे फैसला
हाड़ौती : 995 ग्राम पंचायतों का रण, 30 लाख वोटर करेंगे फैसला
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

हाड़ौती में गांव की सत्ता का चुनावी गणित सामने है। कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में कुल 995 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव होंगे। चारों जिलों में 32 पंचायत समितियां हैं, जबकि जिला परिषद के 114 और पंचायत समिति के 606 सदस्यों का भी चुनाव होगा। ग्राम पंचायत स्तर पर 995 सरपंच और 9569 वार्ड पंच चुने जाएंगे। चारों जिलों को मिलाकर करीब 30.43 लाख मतदाता इस चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।

चुनाव के लिहाज से हाड़ौती में एक जैसा कार्यक्रम नहीं है। कोटा और झालावाड़ की पंचायत समितियां पहले और दूसरे चरण में मतदान करेंगी, जबकि बूंदी और बारां की पंचायत समितियां तीसरे और चौथे चरण में जाएंगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कोटा-झालावाड़ में 30 अक्टूबर तक पंच-सरपंच का मतदान पूरा होगा, जबकि उपसरपंच का चुनाव 31 अक्टूबर तक चलेगा। बूंदी-बारां में नवंबर में चुनावी प्रक्रिया पूरी होगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवंबर को होगी। हालांकि, बारां और कोटा में जिला प्रमुख-प्रधान के चुनाव उनके वर्तमान कार्यकाल दिसंबर में पूरा होने के कारण अलग से होंगे।

कोटा : 210 ग्राम पंचायतों में चुनाव

6 पंचायत समितियां | 210 ग्राम पंचायतें | 717 बूथ | 5.96 लाख वोटर

कोटा की 6 पंचायत समितियों की 210 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। जिले में 5,95,620 मतदाता मतदान करेंगे। 210 सरपंच, 1946 वार्ड पंच, 118 पंचायत समिति सदस्य और 25 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे। कोटा में लाडपुरा, सांगोद, सुल्तानपुर और इटावा पंचायत समितियां पहले चरण में हैं। खैराबाद और चेचट दूसरे चरण में जाएंगी। यानी जिले में पंचायत चुनाव दो अलग-अलग चरणों में होंगे। पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर तथा पंच-सरपंच के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा। दूसरे चरण में जिला परिषद-पंचायत समिति के लिए 28 अक्टूबर और पंच-सरपंच के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा।

बूंदी : 235 पंचायतों के 2605 सीधे पदों पर चुनाव

8 पंचायत समितियां | 235 ग्राम पंचायतें | 796 बूथ | 7.12 लाख वोटर

बूंदी जिले में 8 पंचायत समितियों की 235 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। जिले में 7,11,789 मतदाता गांव की सरकार चुनेंगे। 796 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में 235 सरपंच, 2201 वार्ड पंच, 142 पंचायत समिति सदस्य और 27 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे। इसके अलावा 8 प्रधान और एक जिला प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया भी होगी।बूंदी की तालेड़ा पंचायत समिति तीसरे चरण में है। यहां 40 ग्राम पंचायतों के लिए 143 मतदान केंद्र हैं। बाकी सात पंचायत समितियां बूंदी, खटकड़, डाबी, हिंडोली, नैनवां, लाखेरी और केशवरायपाटन चौथे चरण में हैं। इन सातों में 195 ग्राम पंचायतें और 653 मतदान केंद्र हैं।

बारां : 280 ग्राम पंचायतें, 7.99 लाख मतदाता

10 पंचायत समितियां | 280 ग्राम पंचायतें | 886 बूथ | 7.99 लाख वोटर

बारां में नए परिसीमन के बाद 10 पंचायत समितियों की 280 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। जिले में 7,99,850 मतदाता हैं और 886 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 280 सरपंच, 2542 वार्ड पंच, 168 पंचायत समिति सदस्य और 29 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे। इसके अलावा 10 प्रधान और एक जिला प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया होगी। बारां की 6 पंचायत समितियां तीसरे चरण में हैं। इनमें नाहरगढ़, किशनगंज, केलवाड़ा, शाहबाद, मांगरोल और अंता की 147 ग्राम पंचायतें और 418 मतदान केंद्र शामिल हैं। अटरू, छीपाबड़ौद, छबड़ा और बारां पंचायत समितियां चौथे चरण में हैं। इन चारों में 133 ग्राम पंचायतें और 468 मतदान केंद्र हैं।

झालावाड़ : 270 पंचायतों में 9.36 लाख वोटर

8 पंचायत समितियां | 270 ग्राम पंचायतें | 974 बूथ | 9.36 लाख वोटर

झालावाड़ जिले की 8 पंचायत समितियों की 270 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। जिले में 9,36,212 मतदाता हैं। इनमें 4,77,656 पुरुष, 4,58,548 महिला और 8 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। जिले में 270 सरपंच, 2880 वार्ड पंच, 178 पंचायत समिति सदस्य और 33 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे। इसके अलावा 8 प्रधान और एक जिला प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया होगी। झालावाड़ में चार पंचायत समितियां पहले चरण में हैं भवानीमंडी, डग, अकलेरा और मनोहरथाना। इनमें 128 ग्राम पंचायतें और 465 मतदान केंद्र हैं। दूसरे चरण में झालरापाटन, पिड़ावा, बकानी और खानपुर की 142 ग्राम पंचायतों में 509 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।

हाड़ौती एक नजर में

-32 पंचायत समितियां -995 ग्राम पंचायतें -114 जिला परिषद सदस्य

-606 पं. समिति सदस्य -995 सरपंच -9569 वार्ड पंच

-30.43 लाख मतदाता

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: