ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

कोटा-बूंदी के जंगलों में बढ़ेगी बाघों की दहाड़, महाराष्ट्र से आएंगी दो बाघिनें, जल्द मिलेगी मंजूरी

मुकुंदरा-रामगढ़ में बढ़ेगा बाघों का कुनबा, 400 चीतल आएंगे

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा-बूंदी के जंगलों में बढ़ेगी बाघों की दहाड़, महाराष्ट्र से आएंगी दो बाघिनें, जल्द मिलेगी मंजूरी
कोटा-बूंदी के जंगलों में बढ़ेगी बाघों की दहाड़, महाराष्ट्र से आएंगी दो बाघिनें, जल्द मिलेगी मंजूरी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

हाड़ौती के जंगलों में बाघों की दहाड़ बढ़ाने और उनके संरक्षण को नई मजबूती देने की तैयारी तेज हो गई है। अंतरराज्यीय बाघ स्थानांतरण योजना के दूसरे चरण में महाराष्ट्र के ताड़ोबा-अंधारी और पेंच टाइगर रिजर्व से एक-एक बाघिन राजस्थान लाई जाएगी। इन्हें मुकुंदरा हिल्स और रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बसाने की योजना है। वन विभाग को उम्मीद है कि संबंधित अधिकारियों की मंजूरी मिलने के बाद दिवाली के बाद दोनों बाघिनें हाड़ौती पहुंच सकती हैं।

वर्तमान में मुकुंदरा हिल्स और रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में कुल 15 बाघ-बाघिन मौजूद हैं। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की स्वीकृति के तहत दोनों अभयारण्यों में दूसरे राज्यों से कुल पांच बाघिनें लाने की योजना बनाई गई है। पहले चरण में मध्य प्रदेश के पेंच और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से दो बाघिनें लाई जा चुकी हैं। अब दूसरे चरण में महाराष्ट्र से दो बाघिनें लाने की तैयारी है। अंतिम चरण में मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व से एक और बाघिन रामगढ़ विषधारी में लाई जाएगी। नई बाघिनों को सीधे जंगल में छोड़ने के बजाय पहले सॉफ्ट रिलीज एनक्लोजर में रखा जाएगा। यहां उन्हें नए वातावरण के अनुकूल होने का समय मिलेगा। इसके बाद परिस्थितियां अनुकूल मिलने पर खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। उनकी गतिविधियों, लोकेशन और क्षेत्र विस्तार पर नजर रखने के लिए रेडियो कॉलर लगाए जाएंगे।

इस योजना का मकसद बाघों की संख्या बढ़ाने के साथ उनकी आनुवंशिक विविधता मजबूत करना भी है। अलग-अलग क्षेत्रों से बाघिनें आने पर प्रजनन के दौरान जीन प्रवाह बढ़ने और भविष्य की पीढ़ियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

बाघों के लिए प्राकृतिक भोजन की उपलब्धता बढ़ाने पर भी काम हो रहा है। रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में शिकार प्रजातियों को मजबूत करने के लिए दिल्ली के डियर पार्क से 400 चीतल लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। फील्ड डायरेक्टर सुगनाराम जाट के अनुसार, मंजूरी मिलते ही बाघिनों के चयन और स्थानांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: