ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

हिंडोली में युवक ने कीटनाशक पीकर किया आत्महत्या का प्रयास, एमबीएस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

घर में कहासुनी के बाद उठाया कदम, गंभीर हालत में कोटा किया रेफर; पुलिस मामले की जांच में जुटी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
हिंडोली में युवक ने कीटनाशक पीकर किया आत्महत्या का प्रयास, एमबीएस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
हिंडोली में युवक ने कीटनाशक पीकर किया आत्महत्या का प्रयास, एमबीएस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र के हनुमानजी का झोपड़ा गांव में एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है।

परिजनों के अनुसार, युवक सीताराम कहार ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने सब्जियों में छिड़काव करने के लिए इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।

युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे गंभीर हालत में कोटा के एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया।

परिजनों ने शनिवार सुबह करीब 9 बजे घटना की जानकारी दी। हिंडोली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: