ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

हिंडोली पंचायत समिति में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित, 125 संभावित प्रत्याशियों ने लिया भाग

नामांकन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और निर्वाचन संबंधी नियमों की दी जानकारी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
हिंडोली पंचायत समिति में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित, 125 संभावित प्रत्याशियों ने लिया भाग
हिंडोली पंचायत समिति में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित, 125 संभावित प्रत्याशियों ने लिया भाग
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 11 अक्टूबर। पंचायत राज चुनाव की तैयारियों के तहत शनिवार को पंचायत समिति हिंडोली के सभागार में संभावित प्रत्याशियों के लिए प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें लगभग 125 संभावित प्रत्याशियों ने भाग लेकर नामांकन प्रक्रिया और निर्वाचन संबंधी नियमों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यशाला का आयोजन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शंकर लाल के निर्देशन में किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर अरुण कुमार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से नाम निर्देशन पत्र भरने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।

प्रशिक्षण में संभावित प्रत्याशियों को नाम निर्देशन पत्र भरने के तरीके, आवश्यक दस्तावेजों, आवेदन प्रक्रिया और नामांकन से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही नामांकन प्रस्तुत करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया, ताकि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन जमा किए जा सकें और गलतियों से बचा जा सके।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संभावित प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और नामांकन संबंधी त्रुटियों को रोकना रहा। अधिकारियों ने प्रशिक्षण के माध्यम से प्रत्याशियों को प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी देने पर जोर दिया, जिससे निर्वाचन कार्य सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: