ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

हिण्डोली के सेवा सेतु शिविर में सुवालाल को हाथों-हाथ मिली शौचालय की स्वीकृति

‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
हिण्डोली के सेवा सेतु शिविर में सुवालाल को हाथों-हाथ मिली शौचालय की स्वीकृति
हिण्डोली के सेवा सेतु शिविर में सुवालाल को हाथों-हाथ मिली शौचालय की स्वीकृति
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 22 सितंबर। विकसित भारत-जन सेवा अभियान 2026 के तहत पंचायत समिति हिण्डोली में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर राहत पहुंचाई।

शिविर में चेता निवासी सुवालाल ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय के लिए आवेदन किया। शौचालय नहीं होने से उनके परिवार को परेशानी हो रही थी। आवेदन पर शिविर में ही कार्रवाई की गई और हाथों-हाथ शौचालय निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी गई।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने और जरूरत के अनुसार शिविर में आवेदन करने की अपील की।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: