ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दीगोद में किया बैल पूजन, गुड़-रोटी खिलाकर निभाई परंपरा

गोवर्धन पूजा पर वैदिक रीति-रिवाजों से की पूजा-अर्चना, बोले- पशुधन ग्रामीण जीवन और कृषि संस्कृति की रीढ़

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दीगोद में किया बैल पूजन, गुड़-रोटी खिलाकर निभाई परंपरा
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दीगोद में किया बैल पूजन, गुड़-रोटी खिलाकर निभाई परंपरा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर सांगोद विधानसभा क्षेत्र के दीगोद कस्बे में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बैल पूजन किया। उन्होंने बैलों को तिलक लगाकर गुड़-रोटी खिलाई और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पशुधन को भारतीय कृषि व्यवस्था और सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार बताया।

नागर ने कहा कि पशुधन ग्रामीण जीवनशैली और कृषि संस्कृति की रीढ़ है। गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, पशु रक्षा और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी देती है। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि व्यवस्था में बैलों और गौवंश का सदियों से महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

इस अवसर पर दीगोद सरपंच मनीष शर्मा और ग्रामीणों ने आतिशबाजी के साथ ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया। नागर ने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: