ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया बैल पूजन, गुड़-रोटी खिलाकर मांगी खुशहाली

दीगोद में गोवर्धन पूजा में हुए शामिल, बोले- गौवंश हमारी कृषि और ग्रामीण संस्कृति का आधार

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया बैल पूजन, गुड़-रोटी खिलाकर मांगी खुशहाली
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया बैल पूजन, गुड़-रोटी खिलाकर मांगी खुशहाली
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। ऊर्जा मंत्री एवं सांगोद विधायक हीरालाल नागर ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर दीगोद कस्बे का दौरा किया। यहां उन्होंने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ पारंपरिक बैल पूजन एवं गोवर्धन पूजन में भाग लिया। बैलों को तिलक लगाकर गुड़-रोटी खिलाई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान स्थानीय सरपंच मनीष शर्मा और ग्रामीणों ने आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया।

मंत्री नागर ने सरपंच मनीष शर्मा एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ वैदिक विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि गौवंश और पशुधन हमारी सनातन परंपरा, ग्रामीण जीवन और कृषि व्यवस्था का मूल आधार हैं। भारतीय संस्कृति में पशुधन को परिवार का हिस्सा मानकर उसका सम्मान और पूजन किया जाता है। गोवर्धन पूजा जैसे पर्व हमें कृषि संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और पशुओं के प्रति अपने दायित्वों की याद दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति संरक्षण, आपसी प्रेम और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है।

मंत्री नागर ने मां लक्ष्मी और भगवान गोवर्धन से क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि बनाए रखने की कामना की। इस दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: