ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / कारोबार / लेख विस्तार
कारोबार

जयपुर में होगा 30 सितंबर से इनोफेस्ट इंडिया 3.0

स्टार्टअप को मिलेगा निवेशकों से जुड़ने का मौका

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
जयपुर में होगा 30 सितंबर से इनोफेस्ट इंडिया 3.0
जयपुर में होगा 30 सितंबर से इनोफेस्ट इंडिया 3.0
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

राजस्थान की जेन-जेड अब डिग्री के बाद सिर्फ नौकरी तलाशने तक सीमित नहीं रहना चाहती। युवा तेजी से स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता की ओर बढ़ रहे हैं। इसी सोच को मंच देने के लिए जयपुर में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में इनोफेस्ट इंडिया 3.0 आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय आयोजन में स्टार्टअप फाउंडर, युवा उद्यमी, विद्यार्थी, निवेशक, वेंचर कैपिटलिस्ट, कॉरपोरेट प्रतिनिधि, उद्योगपति और शिक्षाविद एक मंच पर जुटेंगे।

आयोजन की थीम युवाओं को जॉब सीकर से जॉब क्रिएटरबनाने पर केंद्रित रहेगी। प्रतिभागियों को मेंटरशिप, नेटवर्किंग, निवेश और उद्योग जगत से सीधे जुड़ने के अवसर मिलेंगे।आयोजन का प्रमुख आकर्षण ‘10 मिनट मिलियनेयरचैलेंज’ होगा। इसमें देशभर से चुने गए 10 स्टार्टअपनिवेशकों के सामने अपने बिजनेस आइडिया की लाइव पिच करेंगे।आयोजन में 30 से अधिक निवेशकों और वेंचर कैपिटल प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावनाहै। इस बार 10 हजार से ज्यादा फुटफॉल, 400 से अधिक स्टार्टअपऔर 100 से ज्यादा निवेशकोंकी भागीदारीका लक्ष्य रखा गया है। एआई, एग्रीटेक, बैंकिंग, साइबर सिक्योरिटी, हेल्थकेयर, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और फैशन जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा। युवा उद्यमियों को फाउंडर अंडर-19, अंडर-20, अंडर-25, स्टूडेंट फाउंडर और यंग एंटरप्रेन्योर जैसी श्रेणियों में सम्मानित भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: