ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

इटावा में रास्ते के बीच बैठा 8 फीट लंबा अजगर, पर्यावरण प्रेमी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

पर्यावरण प्रेमी हयात खान टाइगर ने अजगर को जंगल में छोड़ा, राहगीरों ने ली राहत की सांस

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
इटावा में रास्ते के बीच बैठा 8 फीट लंबा अजगर, पर्यावरण प्रेमी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
इटावा में रास्ते के बीच बैठा 8 फीट लंबा अजगर, पर्यावरण प्रेमी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

इटावा।

इटावा क्षेत्र के डोली गांव जाने वाले रास्ते पर शुक्रवार देर शाम करीब 8 बजे उस समय राहगीरों में हड़कंप मच गया, जब रास्ते के बीच करीब 8 फीट लंबा अजगर आकर बैठ गया। अजगर को रास्ते के बीच देखकर आने-जाने वाले लोग कुछ देर के लिए रुक गए और आसपास भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, इटावा से डोली गांव जा रहे एक राहगीर ने रास्ते के बीच अजगर को देखा। करीब 8 फीट लंबा अजगर सड़क पर पड़ा हुआ था। अचानक सामने अजगर को देखकर राहगीर घबरा गया और उसने आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों ओर से आने वाले कुछ लोग भी रुक गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना इटावा के पर्यावरण प्रेमी, समाजसेवी एवं नगर पालिका पार्षद हयात खान टाइगर को दी। सूचना मिलने पर हयात खान मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। घटना की सूचना वन विभाग को भी दी गई।

अजगर के रेस्क्यू होने के बाद रास्ता आवागमन के लिए खुल गया और राहगीरों ने राहत की सांस ली। पर्यावरण प्रेमी हयात खान टाइगर ने लोगों से अपील की कि आबादी या रास्ते में वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग या संबंधित विशेषज्ञों को दें, ताकि वन्यजीव को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: