ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

इटावा में चतुर्थ विशाल पैदल कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत: 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजा पूरा कस्बा; 65 किलो की भारी कावड़ बनी मुख्य आकर्षण

श्योपुर के नागेश्वर महादेव मंदिर से पवित्र जल लेकर अयाना जा रहे 150 श्रद्धालु; खातोली रोड पर पुष्पवर्षा कर भारतीय किसान संघ व ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
इटावा में चतुर्थ विशाल पैदल कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत: 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजा पूरा कस्बा; 65 किलो की भारी कावड़ बनी मुख्य आकर्षण
इटावा में चतुर्थ विशाल पैदल कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत: 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजा पूरा कस्बा; 65 किलो की भारी कावड़ बनी मुख्य आकर्षण
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

इटावा (कोटा)। धर्म, आस्था और अटूट भक्ति के संगम के बीच अयाना कस्बे के समस्त ग्रामवासियोंद्वारा आयोजित चतुर्थ विशाल पैदल कावड़ यात्रा का सोमवार को इटावा नगर पहुंचने पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। खातोली रोड पर यात्रा के प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा कावड़ यात्रियों का पलक-पावड़े बिछाकर अभिनंदन किया गया। पूरा वातावरण भगवान भोलेनाथ के 'हर-हर महादेव', 'बम-बम भोले' और 'जय शिव शंभू' के गगनभेदी जयकारों से भक्तिमय हो उठा।

श्योपुर के प्रसिद्ध नागेश्वर महादेव धाम से शुरू हुई यात्रा

कावड़ यात्री चेतराम नागर एवं विष्णु शर्मा ने यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि रविवार दोपहर मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध श्री नागेश्वर महादेव मंदिर (नगदी नागदा) से भगवान महादेव के जलाभिषेक हेतु विधि-विधान से पवित्र जल भरकर इस चतुर्थ विशाल पैदल कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया था। इस धार्मिक पदयात्रा में करीब 150 महिला एवं पुरुष कावड़िए पूर्ण निष्ठा, भक्ति और अनुशासित भाव से कंधे पर कावड़ उठाए पैदल चल रहे हैं।

65 किलो की कावड़ बनी आकर्षण एवं कौतूहल का केंद्र

इस वर्ष की कावड़ यात्रा में विशेष रूप से शामिल 65 किलोग्राम वजनी कावड़ पूरे रास्ते आकर्षण और कौतूहल का केंद्र बनी हुई है। भारी-भरकम कावड़ को आस्था के साथ उठाकर चल रहे शिवभक्तों के उत्साह और ऊर्जा को देखकर हर कोई नतमस्तक हो रहा है। कस्बे में जहां-जहां से भी यह कावड़ गुजरी, लोग दर्शन और पुष्पवर्षा करने के लिए उमड़ पड़े।

तलाव ग्राम में पहला पड़ाव, सोमवार देर रात अयाना में होगा जलाभिषेक

यात्रा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पहले दिन रविवार को सभी श्रद्धालु पैदल चलते हुए तलाव ग्राम पहुंचे, जहां रात्रि विश्राम और सत्संग का आयोजन किया गया। इसके उपरांत सोमवार सुबह प्रातः कालीन पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न कर यात्रा तलाव से पुनः रवाना होकर दोपहर में इटावा नगर पहुंची। इटावा में विश्राम और जलपान के बाद कावड़िए पूरे जोश और उमंग के साथ अयाना की ओर प्रस्थान कर गए। यात्रा सोमवार देर रात तक अयाना कस्बे पहुंचेगी, जहां लाए गए पवित्र जल से भगवान महादेव का वैदिक मंत्रोच्चारऔर विधि-विधान के साथ महा-जलाभिषेक व विशेष श्रृंगार संपन्न किया जाएगा।

खातोली रोड पर पुष्पवर्षा और जलपान की विशेष व्यवस्था

कावड़ यात्रा के इटावा पहुंचने पर खातोली रोड पर भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष किशन गोपाल नागर के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने कावड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की और शीतल पेय व अल्पाहार करवाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

स्वागत समारोह में ये गणमान्य रहे उपस्थित

इस धार्मिक स्वागत अवसर पर भारतीय किसान संघ तहसील खातोली अध्यक्ष किशन गोपाल नागर, सक्षम सोनी, विष्णु बडोलिया, जितेन्द्र मीणा (बोरदा), नरेन्द्र नागर (मियाना), महिपाल नागर (पानडी), अनिल नागर, पंकज नागर, देवेन्द्र नागर (रजोपा), मिस्त्री बल्लू बैरवा, गिरजा शंकर गुप्ता, अशोक जांगिड़, उमाशंकर नागर, हुकम चन्द मीणा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता, धर्मप्रेमी बंधु और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: