ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया भगवान महावीर का निर्वाण दिवस

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया भगवान महावीर का निर्वाण दिवस
भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया भगवान महावीर का निर्वाण दिवस
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

इटावा। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का निर्वाण (मोक्ष कल्याणक) दिवस जैन समाज की ओर से भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जैन मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया। सोमवार सुबह 7 बजे मंदिरों में भगवान महावीर का अभिषेक और शांतिधारा की गई। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने निर्वाण लड्डू अर्पित किया। मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान महावीर के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। पूजा-अर्चना के बाद समाज के लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष नवनीत जैन, महामंत्री मनोज जैन, उपाध्यक्ष देवेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष पीयूष जैन, संरक्षक चेतन पाटनी, पारस जैन, मुन्नालाल पाटोदी, मदनमोहन जैन, राजेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: