ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शिक्षा / लेख विस्तार
शिक्षा

कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण, छात्राओं से जानी व्यवस्थाएं

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण, छात्राओं से जानी व्यवस्थाएं
कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण, छात्राओं से जानी व्यवस्थाएं
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

इटावा

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टाइप-3 का एपीसी एमएसए, कोटा मुकेश महावर ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से सीधे बातचीत कर आवास, भोजन, पढ़ाई, शौचालय और साफ-सफाई सहित विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कक्षाओं का भी अवलोकन किया।

छात्राओं ने बताया कि उन्हें निर्धारित मेन्यू के अनुसार नियमित भोजन और अल्पाहार मिल रहा है। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य तुलसीराम मीना ने बताया कि विद्यालय की छात्राओं ने 70वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में विजेता बनकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। मुकेश महावर ने विजेता टीम की खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी रामबिलास मीना, यूसीईईओ राजेंद्र कुमार मीना, आरपीसीबीईओ कुलदीप मीना सहित विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें तेजकरण सुमन, प्रेमकुमार शर्मा, सुनयना शर्मा, कमल शर्मा, संजू मीना, समीम बानो, शालिनी गौड़, सुषमा अहारी, रेखा शर्मा, दीपक मीना और अनुसुईया मीना शामिल थे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: