ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

इटावा में किसान हुंकार रैली में गरजे प्रहलाद गुंजल, खाद-पानी को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी

समय पर खाद और नहरी पानी नहीं मिला तो आर-पार की जंग होगी : गुंजल

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
इटावा में किसान हुंकार रैली में गरजे प्रहलाद गुंजल, खाद-पानी को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी
इटावा में किसान हुंकार रैली में गरजे प्रहलाद गुंजल, खाद-पानी को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

इटावा। खाद, नहरी पानी और फसल खराबे का मुआवजा सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को युवा कांग्रेस के तत्वावधान में इटावा में किसान हुंकार रैली आयोजित की गई। रैली में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने भाग लिया। उन्होंने किसानों को समय पर खाद और नहरी पानी उपलब्ध कराने की मांग उठाते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आर-पार की जंग होगी।

गुंजल ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए विकास के दावों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने ढीपरी कालीसिंध से गणेशगंज तक जर्जर सड़क का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को घेरा। उन्होंने सरकार पर प्रजातंत्र विरोधी रवैया अपनाने और अन्याय करने के आरोप भी लगाए।

एसडीएम कार्यालय तक पैदल पहुंचे गुंजल

रैली के बाद ज्ञापन लेने के लिए इटावा एसडीएम के मौके पर नहीं पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई। इसके बाद प्रहलाद गुंजल कार्यकर्ताओं के साथ पैदल एसडीएम कार्यालय पहुंचे और वहां ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए खाद के साथ अटैचमेंट देने के मामले में कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने भी किया संबोधित

रैली को पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव सरोज मीना, पूर्व उप जिला प्रमुख मनोज शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिवलाल पारेता, हंसराज मीना, जिला महासचिव गुल्लू भाई और संजय नंदवाना सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया।

रैली के आयोजक पवन मीना आड़ागेला और हरिप्रकाश मीना डोली ने सभी का आभार जताया। वहीं कार्यक्रम में कुछ कांग्रेस नेताओं की अनुपस्थिति भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रही।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: