इटावा, कोटा। इटावा में नगर निकाय उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक उपाध्याय ने जीत दर्ज की। मतदान में दीपक उपाध्याय को 19 मत मिले, जबकि कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए निर्दलीय पार्षद विनोद प्रजापति को 16 मत प्राप्त हुए। इस तरह दीपक उपाध्याय ने 3 मतों के अंतर से उपाध्यक्ष पद पर विजय हासिल की।
कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय पार्षद विनोद प्रजापति को अपना प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में उन्हें 16 मत ही प्राप्त हुए। वहीं भाजपा प्रत्याशी दीपक उपाध्याय के पक्ष में 19 पार्षदों ने मतदान किया।
चुनाव परिणाम सामने आने के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। समर्थकों ने दीपक उपाध्याय को बधाई देते हुए जीत का स्वागत किया।
